आरा, जून 22 -- आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा थाना परिसर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। उसमें मालखाना के पुराने जल गये। कुर्की के दौरान जब्त कुछ सामान भी जलने की बात कही जा रही हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

आग लगने की घटना इधर, दोपहर में थाने आग लगने की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी और देर तक अफरातफरी मची रही‌। हालांकि पुलिस कर्मियों, आस पड़ोस के लोग और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। उससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि संयोग अच्छा था कि आग शेड में खड़ी दर्जनों बाइक तक नहीं पहुंच सकी।‌ वरना एक बड़ा हादसा हो जाता।

बचाव कार्य बताया जा रहा है कि नवादा थाना परिसर में करकट से बने शेड में मालखाने में जब्त सामान रखे गये हैं। सोमवार की दोपहर में उसमें आग लग गयी और उसमें रखे समान धू-धूकर कर ज...