जामताड़ा, अप्रैल 1 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी पर्व में बेहतर और अनुशासित ढंग से प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा समितियों को थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने शांति समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान महावीर व्यायामशाला अखाड़ा समिति (मेन रोड), पाल बागान अखाड़ा समिति, कानगोई अखाड़ा समिति, गांधी नगर (रेलपार) अखाड़ा समिति और रामू खटाल अखाड़ा समिति को सम्मानित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं शांति समिति के सदस्यों ने भी आगे हर आयोजन में प्रशासन का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय, पूर्व नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.