सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को थाना चोपन परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 17 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से नौ लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन एवं इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद थाना चोपन के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बताया गया कि जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में इस प्रकार का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जो एक सराहन...