रांची, अप्रैल 4 -- मांडर,प्रतनिधि। मांडर थाना परिसर में शनिवार को आदिवासी समुदाय ने झप्पी जतरा का आयोजन किया। बैशाख माह की शुरुआत पर आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। जतरा के दौरान मांडर और कठचांचो गांव के खोड़हा ने मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी नृत्य की धुन पर झूमते नजर आए। मौके पर सुका पहान, देवा उरांव, लेटे उरांव, चंद्र उरांव, महाबीर उरांव, शंकर उरांव, लोधा उरांव, दशरथ उरांव, सम्पति उरांव, झिबरी उरांइन, भुखली उरांइन, मीणा उरांइन, रमिया उरांइन, कर्मी उरांइन, झालो उरांइन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...