औरैया, मार्च 26 -- सहार, संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे चल रहे जनरेटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जनरेटर में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं। उस समय थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में सहयोग किया।बताया गया कि जनरेटर के पास ही कई मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। यदि आग फैलती तो ये वाहन भी चपेट में आ सकते थे। इसके अलावा थाना परिसर में लगे एसी और अन्य विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। समय रहते आग बुझा लिए जाने से लाखों रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.