मोतिहारी, मार्च 2 -- आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को 'गुंडा परेड' कराई गई। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान तथा पुलिस पर्यवेक्षी अधिकारी रमेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। थाना परिसर में दागी एवं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को प्रस्तुत कर उनकी पहचान सत्यापित की गई और भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने, होली जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है। परेड के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनके पुराने मामलों की समीक्षा की गई तथा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.