संभल, मई 5 -- थाना बनियाठेर परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को विधि-विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। लंबे समय से मंदिर में मूर्ति खंडित होने के कारण नई मूर्तियों की स्थापना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) चंदौसी दीपक तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर शुभारंभ किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में आरती का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़ कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गय...