बाराबंकी, जून 1 -- कोठी। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल को कोठी थाना परिसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की शाम को यह जानकारी देते हुए कोठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि सुबह श्रीराम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के बाद भंडारा का स्टाल लगाया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग से भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाना है। जिसके लिए शाम तक तैयारी पूरी होती रही। मंदिर की साफ सफाई काम पुरोहित द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...