रामगढ़, अगस्त 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बरवड्डा थाना मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा कि थाना न्याय का केंद्र बनने के बजाय अन्याय का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कोयला, बालू व खनन समेत अवैध गतिविधियों में थाना स्तर से संरक्षण मिलने की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग की। रवि महतो ने कहा कि गलत कार्यों का संगठन समर्थन नहीं करता, लेकिन जनप्रतिनिधियों के सम्मान से समझौता भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जेएलकेएम लोकतांत्रिक तरीके से थाना स्तर पर आंदोलन और घेराव करेगा। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और थाना आम जनता के लिए सुरक्षा व भरोसे का केंद्र बने। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दारोगा के पक्ष में खड़ी हुई पुलिस एसोसिएशन तो सड़क पर उतरेगा झारखंड: शैलेंद्र

हि...