खगडि़या, दिसम्बर 11 -- गोगरी। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने गुरुवार को गोगरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए। थाना के कंप्यूटर कक्ष, रेकर्ड रूम, वायरलेस ऑफिस एवं सिरिस्ता एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। वहीं एसआई से भी पूछताछ और उनके रहने आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसपी ने थाना डायरी को अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी अवलोकन किया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी के विभिन्न संगीन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.