थाना निधौलीकलां में तैनात मुख्य आरक्षी की अचानक बिगड़ी हालत, मौत
एटा, अप्रैल 3 -- थाना निधौलीकलां में तैनात मुख्य आरक्षी की अचानक हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने आरक्षी को मृत घोषित कर दिया। इटावा थाना बकेवर के गांव नगला दुजू निवासी रविन्द्र कुमार (52) पुत्र लाल सिंह 1995 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में मुख्य आरक्षी पद पर थाना निधौलीकलां में तैनात थे। गुरुवार रात को अचानक से सिपाही की तबियत बिगड़ी। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी निधौलीकलां लाया गया। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत पुलिसकर्मी को शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. इलामारन, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग, सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने सलामी दी।एंबुलेंस में नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.