कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। थाना दिवस के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन नई बैरकों का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को समयबद्ध और मानक के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.