बदायूं, अप्रैल 12 -- उसावां। थाना परिसर में जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। नायब तहसीलदार छविराम सिंह और थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पुलिस व राजस्व टीम को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए। लेखपाल राहुल सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार, लोकेंद्र सिंह ढिल्लों, विपिन व अन्य पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...