थाना दिवस में विधायक ने समस्याएं सुनी
गौरीगंज, जून 13 -- जगदीशपुर। थाना दिवस के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने थाना जगदीशपुर पहुंचकर जनसुनवाई की और क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वहीं जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- जमीन, नाली और पानी निकासी के विवाद छाए रहे, थाना दिवस में पहुंचीं छह शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.