औरैया, मार्च 28 -- उपनिरीक्षक ने मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश फोटो: 9 शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना दिवस में शिकायत करने पहुंचा बुजुर्ग।बिधूना, संवाददाता। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उपनिरीक्षक शम्भूनाथ ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल और कानूनगो सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।थाना दिवस में नगला मुंशी निवासी सुखराम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मृतक भाई ने उन्हें जमीन दी थी, जबकि विपक्षी पक्ष को भी अलग से भूमि दी गई है। आरोप है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं, लेकिन विपक्षी बेवजह डायल 112 पर फोन कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से...