औरैया, मई 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत और क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद और कब्जे से जुड़े रहे। उपजिलाधिकारी ने शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना दिवस में झावर के पुरवा निवासी उदय प्रताप पुत्र अमर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ नामजद लोग उनकी निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं शिकाय...