थाना दिवस में जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई, दो मामलों का हुआ निष्पादन
बोकारो, जून 10 -- जरीडीह थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जमीन विवाद सहित कई मामलों की सुनवाई की गई। थाना दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में सूचीबद्ध सात मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी में दो मामलों का आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के आधार पर निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली। अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने बताया कि दो मामलों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- सतगावां में थाना दिवस में 13 मामलों की सुनवाई, दो का निष्पादन वहीं तीन मामलों में राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय की जांच रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.