थाना दिवस में आपसी विवादों के समाधान पर दिया गया जोर
चतरा, मई 14 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं एवं आपसी विवादों की सुनवाई की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझदारी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुलझाने की अपील की। थाना दिवस में दुआरी पंचायत से एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें प्रथम पक्ष महेंद्र साव एवं द्वितीय पक्ष ललिता देवी के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया। मामले की सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना तथा शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की सलाह दी। सीओ ने कहा कि आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने से सामाजिक सौहार्द बना रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समझौते के माध्यम से समाधान संभव नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.