थाना दिवस में आई महज एक शिकायत
औरैया, फरवरी 28 -- अयाना। थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरे दिन एसडीएम व थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल फरियादियों के शिकायत लेकर आने की राह ताकते रहे। पूरे दिन में महज एक फरियादी राजस्व संबंधी शिकायत लेकर पहुंचा। उसका भी निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि होली का त्योहार करीब होने के चलते थाना समाधान दिवस में महज एक शिकायत आई है। जिसके निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है। टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को निस्तारित करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.