थाना दिवस में आईं 10 शिकायतें, निस्तारण के लिए गठित की गईं टीमें
औरैया, जून 27 -- कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित रहे। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में हुकुमपुर डेरा निवासी दीक्षा ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, विलावा निवासी सावित्री देवी ने खेत की मेड़ की पक्की पैमाइश कराने, सोनासी निवासी रैनू देवी ने पैतृक मकान पर कथित कब्जे तथा अलीपुर निवासी गुड्डी देवी ने खेती की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.