गढ़वा, जून 29 -- गढ़वा। सोमवार को जिलांतर्ग खरौंधी, धुरकी, मझिआंव, रंका, विशुनपुरा, रमकंडा और चिनिया थाना परिसर में थाना क्षेत्र के आमजनों की भूमि विवाद से संबंधित मामले के निवारण के लिए थाना दिवस का आयोजन किया गया। उस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आये लोगों की भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। दोनों पक्षों के समक्ष उसके निवारण के लिए समुचित उपाय किये गये। उस दौरान कुल 40 मामले आये। उनमें से 27 मामलों का निवारण दोनों पक्षों की सहमति उपरांत कार्यक्रम स्थल पर ही किया गया। यह भी पढ़ें- थाना दिवस पर भूमि संबंधी पांच मामलों की सुनवाई, चार का ऑन-द-स्पॉट समाधान कुछ मामले के निवारण के लिए अंचल दिवस/थाना दिवस की अगली तिथि निर्धारित की गई। जटिल मामलों के निवार...