थाना दिवस पर 22 मामलों की सुनवाई, 20 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
रामगढ़, जून 12 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 20 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।थाना दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सीमांकन, रास्ता विवाद तथा राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर आपसी सहमति एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामलों का समाधान कराया। शेष दो मामलों में आवश्यक जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।सीओ तृप्ति विजया कुजूर ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। सीओ मांडू थाना दिवस के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.