थाना दिवस पर सुलझे जमीन और पारिवारिक विवाद
हजारीबाग, जून 13 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। एसपी अमन कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। थाना दिवस के दौरान थानों में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, कोर्ट से आए परिवाद और छोटे-मोटे आपसी लड़ाई-झगड़े से संबंधित मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। पुलिस और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याओं को सुना और आपसी सहमति व कानूनी प्रावधानों के तहत मामलों का समाधान किया।एसपी यह भी पढ़ें- जमीन, नाली और पानी निकासी के विवाद छाए रहे, थाना दिवस में पहुंचीं छह शिकायतें अमन कुमार ने बताया कि था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.