देवघर, अप्रैल 9 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि जिला व पुलिस-प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आमजन की जमीन संबंधित समस्याओं के समाधान को थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में थाना क्षेत्र के कई गांव से लोग अपनी-अपनी जमीन संबंधी विवाद से संबंधित मामले को लेकर थाना पहुंचे। सीईओ प्रभात कुमार ने बारी-बारी से जमीन विवाद से संबंधित मुद्दों को सुना, साथ ही समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर सीओ ने कहा कि जमीन संबंधित विवाद का निपटारा को लेकर प्रत्येक गुरुवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है। थाना क्षेत्र के जिन भी लोगों का जमीन संबंधित विवाद है, वह थाना दिवस पर जरूर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.