गढ़वा, जून 29 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सोमवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धुरकी अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह और थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने संयुक्त रूप से की। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान कर लोगों को न्याय दिलाना व छोटे-छोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाकर न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का बोझ कम करना रहा। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई। उनमें से चार मामलों का संबंधित पक्षों की मौजूदगी में आवश्यक दस्तावेजों की जांच व आपसी सहमति के आधार पर ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया। वहीं एक मामले में आवश्यक अभिलेखों की कमी और विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए अगली तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के स...