थाना दिवस पर पुलिस ने सुनीं समस्याएं
बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे,गरुड़। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने चौकी डंगोली में थाना दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस व्यवस्था में शामिल हुए ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी एवं चौकी प्रभारी डंगोली उप निरीक्षक महेश चंद्र ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी ने उपस्थित जनता को नये कानूनों के बारे में जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1933 और 'मानस' पोर्टल की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना बैंक विवरण साझा न करें, धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचित करें। यातायात सुरक्षा के दृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.