गढ़वा, अप्रैल 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। उस दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया। मौके पर विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में कुल दो भूमि संबंधित मामलों का निपटारा मौके पर ही आपसी सहमति और राजस्व अभिलेखों के आधार पर कर दिया गया। उससे दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली। थाना दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए थाना और अंचल कार्यालय के चक्कर से बचाना है।उक्त अवसर पर थाना के एसआई निरंजन शर्मा, अंचल सीआई प्रेमशंकर पाल सहित अन्य कर्मी एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह अपने विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यव...