थाना दिवस पर जमीन संबंधी एक मामले का हुआ निष्पादन
बोकारो, जून 23 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर पेटरवार के अंचल निरीक्षक अशोक दास व थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के संयुक्त नेतृत्व में पेटरवार थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। अंचल और पेटरवार थाना की ओर से आयोजित थाना दिवस के मौके पर पेटरवार अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के रैयत जमीन संबंधित मामलों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। थाना दिवस पर रैयतों ने जमीन संबंधित मामलों को अंचल निरीक्षक को अवगत कराया और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। थाना दिवस के मौके पर जमीन संबंधित मामले को लेकर अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों से काफी संख्या में रैयत थाना पहुंचे थे। पेटरवार अंचल क्षेत्र से जमीन संबंधित 5 मामले आये। अंचल निरीक्षक अशोक दास ने जमीन संबंधित मामले पर दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.