देवघर, मार्च 18 -- चितरा प्रतिनिधि आमलोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर चितरा थाना में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष कैंप लगाकर जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। थाना प्रभारी विकास पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष आयोजन में प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रहेगी, जिसमें सारठ अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, अमीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इससे फरियादियों को एक ही जगह पर सभी आवश्यक विभागीय सहयोग मिल सकेगा। बताया कि पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिनकी जमीन से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होकर मौके का ला...