बोकारो, मई 26 -- पेटरवार। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम के नेतृत्व में मई महीने के चौथे मंगलवार 26 मई को पेटरवार थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना दिवस का आयोजन अंचल और पेटरवार थाना की ओर से आयोजित थाना दिवस के मौके पर पेटरवार अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के रैयत जमीन संबंधित मामलों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। थाना दिवस पर रैयतों ने जमीन संबंधित मामलों को अंचल अधिकारी को अवगत कराया और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

मामलों का समाधान थाना दिवस के मौके पर जमीन संबंधित मामले को लेकर अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों से काफी संख्या में रैयत मंगलवार को थाना पहुंचे। पेटरवार अंचल क्षेत्र से जमीन संबंधित 8 मामले आये। अंचल अधिकारी अशोक राम ने जमीन संबं...