कोडरमा, मार्च 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर में थाना दिवस के तहत कुल 34 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 14 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली तथा लंबित मामलों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।अंचल अधिकारी सारांश जैन ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए आम जनता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। सुनवाई के दौरान अंचल निरीक्षक राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं के डी प्रसाद, राजस्व उपनिरीक्षक रामदेव हंसदा एवं सनोज कुमार तथा अंचल अमीन आनंद कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...