फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में सिरसागंज तहसील के लेखपालों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार नरेश पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा फील्ड में कार्यरत लेखपालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर आक्रोश जताया। लेखपालों ने मांग की कि अयोध्या के लेखपाल के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि निर्दोष को सजा न मिले। लेखपालों ने कहा कि शनिवार को पूरे प्रदेश में थाना समाधान दिवस का लेखपालों के द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल अपनी तहसीलों में ही उपस्थित रहकर एसीओ की कार्यवाहियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसीओ की कार्रवाई से लेखपालों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- काली पट्टी ...