भदोही, अप्रैल 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले के नौ थानों पर माह के चौथे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कोइरौना थाने में जबकि अन्य अफसरों ने दूसरे थानों में फरियाद सुनी। इस दौरान 50 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 43 तथा पुलिस से जुड़े सात) प्रार्थना पत्रों में से पुलिस के सभी एवं राजस्व का एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। डीएम ने कहा कि लोग दूर-दराज से आते हैं। ऐसे में हर हाल में उन्हें त्वरित न्याय मिलना चाहिए। जमीनों के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संग संबंधित गांवों में जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर शिकायते 10, निस्तारण शून्य पैमाइश करने के साथ ही मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। कहा कि एक ही मामले की बार-बार फर्जी शिकायत करने वाल...