हमीरपुर, मई 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के नेशनल से लेकर स्टेट हाईवे में पड़ने वाले थाना और चौकी में विभिन्न अभियानों में पकड़े जाने वाले वाहनों को खड़ा करने की प्रथा जारी है। लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई के चलते ऐसे वाहन हाईवे और स्टेट हाईवे की शोभा बढ़ा रहे हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। दूसरी तरफ जगह-जगह भारी वाहनों की अवैध पार्किंग भी दुर्घटनाओं की वजह बन जाती है। यह भी पढ़ें- थानों-चौकी के बाहर खड़े वाहन हादसों को दे रहे दावतकानपुर-सागर हाईवे पर पुलिस चौकियां कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर से लेकर गहबरा चौकी तक पांच पुलिस चौकियां पड़ती हैं, जो कि हाईवे में ही हैं। इसकी शुरुआत यमुना पुलिस चौकी से होती है। इसके बाद कुछेछा, फिर सुमेरपुर की फैक्ट्री एरिया, इसी के कुछ आगे इंगोहटा चौकी और फिर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गहबरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.