थाना गेट के सामने दर्री बिछाकर धरना में बैठा पीड़ित
गिरडीह, जून 8 -- बगोदर। अवैध कब्जे से परेशान होकर एक व्यवसाई ने थाना गेट के सामने ही धरना दे डाला। रविवार को बगोदर बाजार निवासी व्यवसायी गौरी शंकर पुराने जीटी रोड पर थाना गेट के ठीक सामने दर्री बिछाकर बैठ गए। भीड़ जुटते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पर पीड़ित और पुलिस के बीच तीखी कहा-सुनी हो गई। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। गौरी शंकर का आरोप है कि गैड़ा/सोनतुरपी मौजा में उनकी जमीन पर कुछ लोग जमीन माफियाओं के बल पर अवैध कब्जा कर घर बनाने लगे हैं। पहले शिकायत करने पर पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए थे। यह भी पढ़ें- अधिकारियों पर भारी पड़ रहे अतिक्रमणकारी, नगर थाना के मुख्य द्वार तक पहुंचा अवैध कब्जा आरोप के मुताबिक जब पुलिस को रुपये दिए गए तब जाकर काम बंद हुआ, एफआईआर दर्ज हुई और एसडीएम को धारा 163 के तहत पत्र भी भेजा गया। लेकिन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.