भभुआ, मार्च 9 -- पंचायत निधि से इस पथ में जलनिकासी के लिए बनी थी ह्यूम पाइप वाली नाली टूटने के बाद अधौरा के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर नाली बनवाई थी (पेज चार की फ्लायर खबर) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में थाना गेट के सामने की पुलिया टूट गई है, जिससे राहगीरों और चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खतरनाक बनी नाली में पानी भरा है, जिससे यह पता नहीं चल पाता है कि इसमें गड्ढा कितना है। इससे अंजान वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी बह रहा है। इसी रास्ते से मध्य व कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं। वह किसी तरह बच-बचाकर रास्ता पार करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, फिसलन बने रहने से उन्हें भी गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.