बलिया, अप्रैल 10 -- मनियर। स्थानीय थाना के गेट के पास से गुरुवार को शिक्षक की बाइक चोरी हो गयी। इसकी जानकारी होने के बाद से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि थाना के सामने स्थित प्रावि पर तैनात शिक्षक अनुज रोज की तरह गुरुवार को स्कूल पहुंचे। वह बाइक को थाना गेट के पास खड़ा कर विद्यालय चले गये। छुट्टी के बाद लौटे तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद खोजबीन होने लगी। हालांकि जब सफलता नहीं मिली तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। एसओ अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...