लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धैला पुल के पास थाना गुडंबा पुलिस के खिलाफ धरना दिया और प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह ने इस दौरान पुलिस पर यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भेज कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। अन्यथा की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...