शामली, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अगवा होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजनों ने जब किशोरी को घर पर नहीं पाया तो आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही, अगवा की गई किशोरी को बरामद करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.