थाना कॉलोनी में लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
बांका, मई 18 -- बौंसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत थाना कॉलोनी स्थित प्रमोद मिश्रा के घर में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए उसमें रखे नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी घटना के संबंध में गृहस्वामी प्रमोद मिश्रा की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठियां, दो पायल, छोटी बहू की दो पायल तथा नथिया सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बौंसी थाना में आवेदन दिया है।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर बौंसी थाना के एसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने घर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.