पाकुड़, अप्रैल 2 -- हिरणपुर। प्रखंड क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को हिरणपुर थाना परिसर के सामने पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, कागजात के साथ-साथ विशेष रूप से यह देखा गया कि कहीं चालक शराब के नशे में वाहन तो नहीं चला रहे हैं। कई वाहन चालकों की ब्रेथ जांच भी की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस अभियान से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.