थाना के पास जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, आक्रोश
औरैया, अप्रैल 29 -- बेला, संवाददाता। कस्बा के बिधूना रोड स्थित थाना परिसर के पास लगा हाईटेंशन लाइन का लोहे का बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पोल का निचला हिस्सा गलने से वह कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बंटू, हरिओम दुबे, बिनीत तिवारी, राजीव मिश्रा, मनोज पाल, रामनिवास पाल और सर्वेश दुबे का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, थाना परिसर के पास होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही लगातार रहती है। ऐसे में यदि पोल गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर तेज हवा या बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने विभाग पर लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.