सीवान, अप्रैल 7 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। लकड़ी नबीगंज को पूर्ण रूप से थाना का दर्जा मिलने से प्रखंड वासियों को अपनी सुरक्षा को लेकर सहूलियत हो रही है। वही लकड़ी नबीगंज थाने का अपना भवन नहीं रहने से काफी परेशानी है। वर्तमान में लकड़ी नबीगंज थाना लकड़ी पंचायत के सामुदायिक भवन में चलता है। प्रखंड का दर्जा मिलने के बावजूद काफी दिनों तक लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र की आठ पंचायतें बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती थी। वर्ष 2014 में तत्कालीन डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी विकास बर्मन की पहल पर लकड़ी नबीगंज में पुलिस चौकी स्थापित हुआ। बाद में इसे ओपी का दर्जा मिला। हाल में सरकार ने लकड़ी नबीगंज को पूर्ण रूप से थाना का दर्जा दे दिया है। परंतु थाना भवन नहीं रहने से परेशानी होनी स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना भवन निर्माण के लिए स...