मेरठ, मार्च 31 -- मवाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने मंगलवार को थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) मवाना पंकज लवानिया ने मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा और बहसूमा थानों के थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए और अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.