फिरोजाबाद, मार्च 30 -- थाना उत्तर के बहुमंजिला भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो गई। सदर विधायक के प्रयास से प्रदेश सरकार ने बहुमंजिला प्रशासनिक भवन के लिए सोमवार को 4.5 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है। थाना उत्तर के पुराने जीर्ण शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद खाली जमीन पर अत्याधुनिक छह मंजिला प्रशासनिक भवन बनेगा। सरकार ने इसके लिए नौ करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत पहली किश्त के तौर 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। सदर विधायक मनीष असीजा ने उत्तर थाना के नए भवन निर्माण के लिए 2021 से लगातार शासन एवं विधानसभा में प्रयास कर रहे थे। कैबिनेट में नए डिजाइन को पास करवाया। भूतल और दो मंजिल की जगह भूतल और पांच मंजिल यानी छह मंजिला भवन बनाए जाने के लिए प्रयास किया। पीडब्ल्यूडी की दरों में परिवर्तन के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.