देवघर, अप्रैल 21 -- सारठ, प्रतिनिधि। जिले के नवनियुक्त एसपी प्रवीण पुष्कर सोमवार शाम सारठ थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी व थाना प्रभारी दीपक कुमार साह के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के बाद क्षेत्र के सभी थानों का निरीक्षण कर थाना क्षेत्र के अपराध व विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। थाना आने वाले सभी पीड़ित शिकायतकर्ताओं के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया ताकि शिकायतकर्ता निर्भीक होकर अपनी बातें रख सकें। शिकायत के तत्काल समाधान में जुटने की बात कही। यह भी पढ़ें- जिस थाना क्षेत्र में अपराध अधिक, उसकी होगी समीक्षा: एसपी थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस...