थाना आए फरियादियों की बात गंभीरता से सुने: एसडीपीओ
बोकारो, मई 11 -- पुलिस मुख्यालय रांची एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ बेरमो बशिष्ठ नारायण सिंह ने चंद्रपुरा व दुगदा थाना तथा बोकारो झरिया ओपी में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सबसे पहले कहा कि यूनिफार्म अच्छे ढंग से पहने। वहीं थाना में आए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें और उसके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करें। कहा कि पुलिस अधिकारी जनता की समस्या का समाधान हेतु गांवों में जाएं और ग्रामीणों की समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभाग को समाधान हेतु अनुरोध करें। यह भी पढ़ें- थानेदारों को एसपी ने जन केंद्रित पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया इस दौरान डिजिटल जागरूकता के संबंध कनीय पुलिस कर्मियों को अवगत कराते हुए कहा कि कोई अपने हित में साक्ष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.