शामली, अप्रैल 4 -- थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस अचानक नगर के शामली बस स्टैंड के निकट ही खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। बस के पिछले पहिए का एक्सल टूट जाने से वाहन हाइवे के मध्य ही जाम की वजह बन गया। प्रत्बस चालक ने काफी मशक्कत कर बस को किनारे लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मजबूर होकर चालक बस को वहीं रोककर मिस्त्री की तलाश में निकल पड़ा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कराया करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए एक लेन से वाहनों को निकालना शुरू किया। पुलिस के प्रयासों से कुछ देर बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.