शामली, मार्च 25 -- थानाभवन। थानाभवन नगर के अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नववर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह शामली दिवाकर ने कहा कि नववर्ष प्रतिपदा संघ के छह प्रमुख उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण है। अपने बौद्धिक में उन्होंने डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने मात्र पांच स्वयंसेवकों के साथ इस विशाल और पवित्र संगठन की स्थापना की। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. हेडगेवार का जन्म नववर्ष प्रतिपदा के दिन ही हुआ था, इसलिए संघ इस दिन उन्हें आद्य सरसंघचालक के रूप में प्रणाम करता है।वक्ताओं ने बताया कि नववर्ष प्रतिपदा को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.