शामली, अप्रैल 9 -- थानाभवन। थाना भवन नगर के ऊन रोड पर स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगो द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की टीम ने मोके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए दोबारा अवैध कब्जा करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। थानाभवन ऊन मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान की भूमि से मिलती हुई जमीन पर कॉलोनी का निर्माण कर रहे प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा कई बार अवैध निर्माण करके कब्जे का प्रयास किया गया जा चुका है। नगर पंचायत थानाभवन व राजस्व विभाग की टीम सजकता के चलते पहले भी हटवाया जा चुका है। अवैध निर्माण आबादी में कीमती जमीन होने के कारण भू माफिया बार-बार कर रहे हैं।गुरुवार को नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र राणा व हल्का लेखपाल मन...